देश विदेशहिंदी

शर्मसार; साढ़े तीन साल की बच्ची से रेप का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

रायबरली-DVNA। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में देर रात एक युवक ने साढ़े तीन साल की मासूम के साथ रेप का प्रयास किया। उसके रोने पर मां पहुंची तो मामले की जानकारी हुई। मां के पहुंचने पर युवक भाग निकला। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
गांव निवासी एक 18 वर्षीय युवक अपने पड़ोस के घर में देर रात चुपचाप घुस गया। साढ़े 3 साल की अबोध बच्ची चारपाई पर लेटी थी। उसकी मां खाना बना रही थी। बच्ची को अकेले देख युवक ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। बच्ची के रोने पर उसकी मां वहां पहुंची तो मामले की जानकारी हुई। उसकी मां के पहुंचने पर युवक मौके से भाग निकला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद कोतवाल विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाल ने बताया कि खरौली गांव निवासी युवक जितेंद्र कुमार पुत्र स्व.राम प्रकाश के खिलाफ रेप के प्रयास व पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवक हिरासत में हैं। उसे कल जेल भेजा जायेगा।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here