देश विदेशहिंदी

भादौ के पहले सोमवार को कैलाश यमुना घाट पर फूलों की रंगोली

आगरा। प्राचीन कैलाश मंदिर घाट पर हर सोमवार को कैलाश मंदिर के घाट पर यमुना आरती का आयोजन किया जा रहा है। इसके दर्शन के लिए हर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भादौ के पहले सोमवार को यमुना आरती का खुशनुमा नजारा था।

सोसाइटी के सदस्यों ने शिवभक्तों के साथ कैलाश घाट की सफाई की। दिनभर चले सफाई ​अभियान में वहां से काफी कूड़ा हटाया गया।इसके बाद घाट को रंगोली से सजाया गया।फूलों से बेहतरीन सजावट की गई। इसे देख हर कोई मोहित हो रहा था। कैलाश मंदिर महंत गौरव गिरि,दिलीप गिरि ने शाम सात बजे गोधूलि बेला में यमुना मैया की आरती कराई। इसके बाद उन्होंने यमुना के तटों का हरित श्रृंगार और यमुना शुद्धिकरण में हर तरीके से लोगों से आगे आने का आह्वान किया।

श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी संस्थापक अध्यक्ष डॉ.मदन मोहन शर्मा ने बताया कि ब्रज भूमि साक्षात ठाकुरजी की लीला भूमि है। ठाकुर जी की पटरानी यमुना मैया हैं। इनको स्वच्छ और शुद्ध रखने की हम सबकी जिम्मेदारी है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी नदी को साफ रखें।आरती में प्रमुख रूप से सागर गिरी अमन गिरी केशव भारती अभिषेक गर्ग अजय गिरी अमन सारस्वत नकुल सारस्वत आदि उपस्थित थे।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here