अन्य

श्री चित्रगुप्त परिषद के 50 वी वर्षगांठ पर तीज और रक्षाबंधन का आयोजन

आगरा , श्री चित्रगुप्त परिषद के 50 वी वर्षगांठ पर महिला शाखा की ओर से तीज और रक्षाबंधन की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। ढोलक की थाप पर सावन के गीत मल्हार और नृत्य कर महिला ने धूम मचाई शाखा की अध्यक्ष क्षमा जैन सक्सेना ने सभी महिलाओं को वर्षगांठ की बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूती के साथ महिलाओं को और भी सशक्त बनाया जाएगा।इस अवसर पर सभी महिलाओं को प्यार के प्रतीक के रूप में राखी बांधी गई।
मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू कुलश्रेष्ठ जी ने कायस्थों के अराध्य चित्रगुप्त जी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ माधवी कुलश्रेष्ठ ने किया। डॉ अनुपम सक्सैना, प्रतिभा स्वरूप, संध्या कुलश्रेष्ठ, सलोनी जोहरी, रंजना सक्सेना, आराधना सक्सेना, पायल कुलश्रेष्ठ आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।