अन्य

बांडी नदी रिवर फ्रंट डवलपमेंट से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अजमेर । अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं अजमेर विकास प्रधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बांडी नदी रिवर फ्रंट पर वृक्षारोपण किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्थानीय क्षेत्रवासियों ने वृक्षारोपण किया। क्षेत्रवासियों ने रिवर फ्रंट पर लगाए वृक्षों की सार-संभाल की जिम्मेदारी ली।
संभागीय आयुक्त डॉ. वीना प्रधान ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण किया गया है। शहर में पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह सकारात्मक कदम है। पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए। जिला कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बांडी नदी पर सौन्दर्यकरण किया जा रहा है। यहां पर पाथ-वे का निर्माण किया गया है। वार्ड वासियों के सहयोग से यहां पर प्लांटेशन किया गया है। स्थानीय लोग इनकी देखभाल करेंगे। आने वाले समय से यहां पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय पार्षद श्रीमती प्रतिभा पाराशर ने कहा कि बांडी नदी पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कार्य किए गए जा रहा हैं। इससे स्थानीय लोग लाभांवित होंगे। पार्षद श्री बनवारी लाल शर्मा ने कहा कि बांडी नदी का सुन्दर रूप निखर कर सामने आएगा।
वृक्षारोपण में लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा
बांडी नदी पर संभागीय आयुक्त डॉ. वीना प्रधान, जिला कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित, एडीए आयुक्त श्री अक्षय गोदारा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गौरव सैनी, स्थानीय पार्षद श्रीमती प्रतिभा पाराशर, बनवारी लाल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्री एसपी मित्तल, राधा विकार विकास समिति हरिभाऊ उपाध्याय मुख्य बी ब्लॉक के अध्यक्ष संजय लढ्ढा, सचिव संमप सिंह जैन सहित स्थानीय लोगों ने वृक्षारोपण किया।
संभागीय आयुक्त ने प्रोजेक्ट की ली जानकारी
बांडी नदी रिवर फ्रंट पर वृक्षारोपण के दौरान प्रोजेक्ट की जानकारी ली। उन्होंने बांडी नदी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर जिला कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित से स्थानीय लोगों ने मुलाकात की और स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
एक नजर प्राजेक्ट….
अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 5.29 करोड़ की लागत से बांडी नदी रिवर फ्रंट डवलपमेंट के कार्य किए जा रहे हैं। यहां पर वॉकिंग ट्रेल बनाई जा रही है। बांडी नदी के किनारे-किनारे दीवार पर लाल पत्थर लगाए गए हैं। रिवर फ्रंट डवलपमेंट के तहत 480 मीटर पुष्कर रोड से आरके पुरम तक रिवर फ्रंट विकसित किया जा रहा है। पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाली विकसित की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बांडी नदी के किनारे अंतिम छोर पर आकर्षक फेंसिंग की जाएगी। वॉकिंग ट्रेल के किनारे लाइटें भी लगाई जाएंगी। रिवर फ्रंट डवलपमेंट से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। आनासागर लेकफ्रंट डवलपमेंट के साथ बांडी नदी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। नदी के आस पास प्राकृतिक वातावरण होगा। घूमने एवं टहलने के लिए स्वस्थ्य पर्यावरण भी यहां आने वाले लोगों को मिलने लगेगा।
संवाद , मोहम्मद नज़ीर क़ादरी