राजनीति

आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा

आगरा, आम आदमी पार्टी के आवाहन पर तिरंगा संकल्प यात्रा जी.आई.सी. मैदान से प्रारंभ होकर सुभाष पार्क, धाकरान, मंटोला, सदरभट्टी, बिजलीघर होते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क पर समापन होगी। तिरंगा संकल्प यात्रा का नेतृत्व मा. संजय सिंह जी (राज्यसभा सांसद) द्वारा किया जाएगा।
विस्तृत जानकरी देते हुए प्रदेश सचिव आम आदमी पार्टी डॉ हृदेश चौधरी ने कहा कि हमारे लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है, तिरंगा हमारी शान है इस शान के लिए हम सभी संकल्पित है। तिरंगा संकल्प यात्रा एक संदेश ही नहीं राष्ट्रवाद का प्रतीक साबित होगी। सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर तिरंगा संकल्प यात्रा को सफल बनायें। तिरंगा संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि मनीष सिसोदिया जी (उपमुख्यमंत्री – दिल्ली सरकार) होंगे, ये तिरंगा संकल्प यात्रा दोपहर 02:00 बजे, जी.आई.सी. मैदान, पंचकुइयां, आगरा से प्रारम्भ होकर सुभाष पार्क, धाकरान, मंटोला, सदरभट्टी, बिजलीघर होते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क पर समाप्त होगी ।