मनोरंजन

फ़िल्म कौशल जी वर्स कौशल की शूटिंग के लिए ताजनगरी पहुँचे आशुतोष राणा

आगरा।(डीवीएनए) कोरोना काल के लंबे अंतराल के बाद अब ताजनगरी में बॉलीवुड की सरगर्मी नज़र आने लगी हैं। काफी समय से रुकी हुई शूटिंग की अनुमति शासन और प्रशासन की ओर से दी दी गई है। इसी क्रम में रामा इवेंट की ओर से आगरा की गलियों में फ़ीचर फ़िल्म कौशल जी वर्स कौशल जी की शूटिंग सोमवार से वज़ीरपुरा में शुरू हो गई है। जो लगभग 10 दिनों तक आगरा में चलेगी। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता आशुतोष राणा , पवाईल गुलाटी, शीबा चड्ढा, गुरुषका कपूर नज़र आएंगी। फ़िल्म के बारे में और जानकारी देते हुए लाइन प्रोड्यूसर मनोज शर्मा ने बताया कि  फ़िल्म के प्रोड्यूसर उमेश शुक्ला और आशीष वाघ हैं। साथ ही सीमा देसाई के निर्देशन में फ़िल्म बनाई जा रही है। जिसमें एक परिवार की कहानी को अच्छे अंदाज़ में पेश  किया गया है।लोगों ये काफ़ी पसंद आयेगी। सोमवार को महूर्त के साथ शूटिंग का आग़ाज़ किया गया। फ़िल्म की शूटिंग आगरा के अलग अलग लोकेशन पर की जाएगी। हमारी टीम पूरी मेहनत कर रही है। आगरा के गलियों से कलाकारों को रूबरू कराया जा रहा है। ताजनगरी के लोगों का प्यार हमें मिल रहा है।
संवाद:- दानिश उमरी