अन्य

7 से 16 सितम्बर तक घर-घर जाएगी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डेंगू-मलेरिया के खिलाफ चलेगा डोर-टू-डोर अभियान

लक्षणायुक्त मरीजों की की खोज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयार

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त नगर निगम , नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत भी करेंगे सहयोग
45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की तैयार की जायेगी सूची

आगरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अरुण श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि आगरा जनपद में डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए जनपद में 7 से 16 सितंबर तक डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं। डेंगू एवं मलेरिया से नागरिकों का बचाव करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है। इस अभियान में डोर-टू-डोर सर्वे में डेंगू एवं मलेरिया के अलावा अन्य बीमारियों के लक्षणयुक्त मरीजों की खोज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए है।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में डेंगू समेत अन्य बीमारियों से लोगों को बचाव के लिए अभियान चलाकर मरीजों की पहचान कराई जाएगी। ताकि उन्हें समय पर इलाज संम्भव कराया जा सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अलावा नगर निगम,नगर पालिका परिषद,नगर पंचायत क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। डेंगू को जिले में नियंत्रित करने और इससे बचाव के साथ अन्य बीमारियों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की पहचान करने के लिए पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर इस अभियान को चलाया जाएगा। 10 दिन तक चलने वाले विशेष अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बुखार,कोविड के लक्षण और टीबी के लक्षण के अलावा डेंगू,मलेरिया वाले व्यक्तियों के साथ ही नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले ऐसे लोगों की सूची तैयार करेंगी। जिन्होंने अभी तक कोविड की पहली डोज भी नहीं लगवाई है।इसका माइक्रो प्लान तैयार कर अभियान चलाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसमें टीमों का गठन कर अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान की शुरूआत करेंगी।