राजनीति

छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार को बना उत्तर प्रदेश में प्रचार प्रसार करे कांग्रेस

आगरा , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिताजी श्री नंद किशोर बघेल के आगरा आगमन पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उपेंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ उनसे मुलाकात की और सामाजिक राजनीतिक चर्चा की। सर्किट हाउस में पहुंचने पर उपेंद्र सिंह के साथ चौधरी बच्चू सिंह ,इंजीनियर वसंतलाल, निरोत्तम सिंह बघेल, बांकेलाल पूर्व पार्षद, मुफीद खान, सौरव, यशपाल यादव आदि ने उनका स्वागत किया।
नंद किशोर बघेल जी ने कांग्रेस को आगे बढ़ाने एवं कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार ज्यादा से ज्यादा करने को कहा। उन्होंने छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार के मॉडल को भी यूपी में कांग्रेस के प्रचार प्रसार हेतु बढ़ाने को कहा । उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से किसानों के कर्ज माफ हुए हैं कांग्रेस सरकार जनहित के कार्य कर रही है उसी प्रकार से उत्तर प्रदेश में सरकार आने पर कार्य करेगी।
उपेंद्र सिंह ने उनके माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आगरा आने का निमंत्रण भी दिया साथ ही साथ आगरा में पार्टी का स्थाई कार्यालय बनवाने की मांग की।

संवाद , रोहित बघेल