राजनीति

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड ने ‘वोट भी बढ़ाएंगे-बूथ भी जिताएंगे’ का दिया नारा

आगरा: समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड प्रदेश भर में वोटर कार्ड कैम्प का आयोजन कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के निर्देश पर वोटर कार्ड बनाने के अभियान के तीसरे दिन गुरुवार को आगरा महानगर कार्यकरणी ने राजपुर चुंगी क्षेत्र के ‘उखर्रा’ में कैम्प लगाया। अमित नगर में लगाये गए कैम्प में सैकड़ों लोगों ने नए मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन किया।यूथ बिग्रेड का यह अभियान सात सितंबर से चालू है और 15 सितंबर तक चलाया जाएगा।
महानगर अध्यक्ष मुस्तकीम कुरैशी ने बताया कि अभियान में ‘वोट भी बढ़ाएंगे और बूथ भी जिताएंगे’ का नारा बुलंद किया गया है। सभी यूथ पदाधिकारी कैम्प में जी जान से मेहनत कर रहे है। बकौल मुस्तकीम आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जी जान से मेहनत की जा रही है।
इस मौके पर महानगर महासचिव सुनील चौहान, रामनिवास, रजित कुमार, हितेष कुमार, शैलेश, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।