देश विदेश

शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी इंतकाल फरमा गए

 

जालंधर / लुधियाना :- मजलिस ए अहरार के कौमी सदर और शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी अल्लाह को प्यारे हो गए हैं। आज देर रात 12:10 पर उन्होंने जिंदगी की आखिरी सांसें लीं। जैसे ही उनके इंतकाल की खबर अस्पताल से बाहर पहुंची लोगों का भीड़ जमा होना शुरू हो गया। अपने कायद के इंतकाल पर हर कोई आंसू बहा रहा है। मौलाना के इंतकाल से पंजाब और मुल्क के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। शाही इमाम की शख्सियत पंजाब के मुसलमानों के लिए एक शान वाली ढाल थी।
उल्लेखनीय है कि उनका चेन्नई के (मद्रास) के एक बड़े हॉस्पिटल में 1 महीने तक इलाज चला। अभी कुछ दिन पहले ही लुधियाना वापस आए थे। लेकिन तकलीफ बढ़ती गई। डायलिसिस की वजह से उन्हें लुधियाना के सी एम सी हस्पताल के ICU में एडमिट किया गया था। आज 12:10 पर उन्होंने आखिरी सांसें ली । इसकी जानकारी शाही इमाम के भाई अतीक उर रहमान ने फोन करके दी। हम सभी अल्लाह की बारगाह में दुआ करते हैं कि अल्लाह उन्हें जन्नत उल फिरदोस में आला से आला मक़ाम अता फरमाए (आमीन)
रिपोर्टर* *मजहर आलम*