राजनीति

ऑस्कर फर्नांडीस के निधन पर कांग्रेसियों ने किया शोक व्यक्त

 

अजमेर ! पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल वरिष्ठ के नेता राजेंद्र गोयल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित डॉ जी एस बुंदेला जिला अध्यक्ष डॉ मयंक सुभम ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ऑस्कर फर्नांडीस के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

कांग्रेसियों ने प्रेस वक्तव्य जारी कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडीस के निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति बताया है।

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष कुलदीप कपूर फकरे मोइन महासचिव महेश चौहान आरिफ हुसैन अशोक बिंदल मामराज सेन डॉ सतीश शर्मा डॉ सुरेश गर्ग डॉ मंसूर अली आनंद भड़ाना जय श्री शर्मा आदि ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडीस के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

संवाद:- मुहम्मद नज़ीर क़ादरी