राजनीति

सुंदर सिंह होंगे भारतीय मजदूर जनता पार्टी के आगरा छावनी प्रत्याशी

 

आगरा। (डीवीएनए)आगामी विधानसभा चुनावों की सरगर्मियों के चलते सभी राजनैतिक पार्टियां अपने अपने प्रत्याशी घोषित करने में लगे हैं। चुनावों की तैयारियों में पार्टी अपने स्तर से कार्यकर्ताओं को एक जुट करने का काम कर रही हैं।इसी क्रम में गुरुवार को भारतीय मजदूर जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार सखवार ने आगरा छावनी विधानसभा 87 से सुंदर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया गया है।जो वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में पूरे दम खम से मैदान में उतरेगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव मज़हर खान, संसदीय समिति अध्यक्ष सुम्मेर सिंह, प्रदेश सचिव लोकेश, कुमार,ज़िला अध्यक्ष आसिफ़ कुरैशी, महानगर अध्यक्ष दर्शन बाबू मौजूद रहे।
संवाद:- दानिश उमरी