राजनीति

संविधान बचाओ संकल्प यात्रा आगरा पहुंची

आगरा ,समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार एडवोकेट प्रदेश में अपने कार्यक्रम संविधान बचाओ संकल्प यात्रा के तहत मथुरा होते हुए, आगरा ताजनगरी समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पहुंचे जहां सपा अधिवक्ता सभा के महानगर अध्यक्ष एडवोकेट अरुण तेहरिया के नेतृव मे व पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया,
विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी के सभी फ्रंटल संगठन अपनी चुनावी जमीन मजबूत करने के लिए जी तोड़ कवायद कर रहे हैं इसी क्रम में समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार एडवोकेट प्रदेश में तकरीबन डेढ़ दर्जन जनपदों के दौरे पर निकले हुए हैं।
महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार जी कहा कि संविधान बचाओ संकल्प यात्रा के अंतर्गत आगरा आगमन पर समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार एडवोकेट मथुरा होते हुए ताज नगरी पहुंचे जहां पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने अपने मिशन (संविधान बचाओ संकल्प यात्र) नारे व संकल्प के साथ प्रदेश के जनपदों का दौरा कर रहे।
महानगर कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने बताया कि आगरा आये प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार ऐडवोकेट जी का ताजनगरी पहुंचने पर सपा अधिवक्ता सभा महानगर संगठन के अध्यक्ष अरुण तेहरिया जी ने किया गर्मजोशी से स्वागत किया, इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मधुसूधन शर्मा,महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार,जिला महासचिव पिंटू यादव,कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता,उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, एडवोकेट अरुण तेहरिया महानगर अध्यक्ष अधिवक्ता सभा ,अलका वर्मा जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सभा ,निर्वेश शर्मा,अभिषेक यादव,अमित यादव,विनोद श्रोत्रिय,इमरान अब्बास,एवम समस्त कार्यकर्ता व अधिवक्ता मौजूद रहे