राजनीति

भाजपा की ट्रंप नमस्ते ने  हिंदुस्तान में कोरोना बीमारी को फैलाया – केशव देव मौर्य

कासगंज- कस्बा सहावर में नगर पंचायत चेयरमैन जाहिदा सुल्तान के आवास पर आयोजित अभिनंदन स्वागत सम्मेलन में आज महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य कहा कि हिंदुस्तान में भाजपा के ट्रंप नमस्ते ने कोरोना बीमारी को फैलाया भाजपा के कोई भी नेता अपनी सभा करें तो कोरोना बीमारी नहीं होगी हमारे देश में विदेशियों को बुलाकर महामारी बीमारी को फैलाया गरीबों की रेल बस बंद कर उन्हें पैदल चलने पर मजबूर किया। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा पिछला विधान सभा चुनाव भाजपा ने पिछड़े वर्ग के नेता को मुख्यमंत्री बनाने के वादे के साथ लड़ा। किन्तु बाद में उनको अपमानित किया गया। भाजपा की मानसिकता पिछड़ा विरोधी है। महान दल ने ठाना है अब 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव को ही मुख्यमंत्री बनाना है।
सपा नेत्री व अध्यक्ष नगर पंचायत सहावर जाहिदा सुल्तान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें दिन पर दिन महंगाई को बढ़ाकर गरीबों को और गरीबी में धकेलने का काम कर रही है आज हमारे देश में घरेलू गैस पेट्रोल डीजल की महंगाई ने रिकार्ड तोड़ दिया है आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करके समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिये तत्पर है।
पूर्व मंत्री मानपाल सिंह ने कहा  कि भाजपा नेताओं ने हमेशा पिछड़ी बिरादरी के लोगों को वोट के रूप में इस्तेमाल किया है परंतु समाज के वर्ग के उत्थान व कल्याण के लिये समाजवादी पार्टी में सदैव ही सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया है। पिछले चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की भोली भाली जनता को अपनी झूठी बातों में फंसा कर सरकार तो बना ली परंतु पिछले साढे चार साल में अभी तक कोई काम नही किया है।
एटा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष परवेज ज़ुबैरी ने कहा कि प्रदेश का किसान, छात्र, नौजवान, व्यापारी सहित समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से बुरी तरह त्रस्त है और विकास के लिये पिछली सपा सरकार को याद करके अखिलेश यादव को 2022 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले चुके हैं। चेयरमैन प्रतिनिधि मुईर अहमद खान, महान दल नेता जेपी मौर्या,सपा नेता मोहम्मद असद, ने सभा को संबोधित किया। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य व उपाध्यक्ष सुमन मौर्य, पूर्व मंत्री मानपाल सिंह ,एटा सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबेरी का एक बडी माला संयुक्त रूप से पहनाकर स्वागत अभिनंदन चेयरमैन जाहिदा सुल्तान व मुईर अहमद खान ने किया।
इस मौके पर महान दल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन मौर्य,चेयरमैन प्रतिनिधि मुईर अहमद खान, जेपी मौर्य, शैलेंद्र कुमार मौर्य, शिव कुमार यादव, सपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोहम्मद असद, राशिद अली, सपा नगर अध्यक्ष शहादत अली, पूर्व सपा नगर अध्यक्ष रशीद अहमद, यासीन खान, डॉ के पी सिंह यादव, हसमत अली, जाहिद कुरैशी, बिलाल अहमद, अजम अली, मुराद अहमद,नौशाद अहमद, शाहिद कुरेशी,अगन लाल, राजू, तमाम लोग मौजूद रहे।
संवाद , नूरुल इस्लाम