राजनीति

समाजवादी पार्टी मजदूर सभा की नवनियुक्त युवा कार्यकारिणी गठित

आगरा, समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार जी की संस्तुति पर महानगर अध्यक्ष मजदूर सभा के इमरान अब्बास ने अपनी नवनियुक्त युवा कार्यकारिणी का गठन किया।

महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार जी ने समाजवादी पार्टी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को 2022 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को पुनः दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी दिलाया।
भाजपा के साढ़े 4 साल जनता बेहाल जहां एक तरफ जनता अपने परिवार के सदस्यों को खो रही थी, जहां एक तरफ मां बाप अपने बच्चों को नहीं बचा पा रहे वही ये गूँगी बेहरी भाजपा सरकार अपनी आपकी कार्यशैली प्राणी को होडिंगो में नंबर वन दिखाने में लगे हुए।

महानगर कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता समाजवादी पार्टी की ओर युवाओं का रुख तेज गति से लगातार बढ़ रहा है इस भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही लचर कार्यशैली से परेशान होकर लोग अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना कर इस उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएंगे।

महानगर उपाध्यक्ष बबलू शरीफ ने बताया आज मजदूर सभा के महानगर अध्यक्ष इमरान अब्बास ने अपनी 31 लोगों की क कार्यकारिणी गठित करी सभी नवनियुक्त समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को वोट बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया।
इस मौके पर उपाध्यक्ष बबलू शरीफ, कुंवर चंद वकील,राजेन्द्र राठौड़,विनोद श्रोत्रिय, अरुण तेहरिया मौजूद रहे।
संवाद, रहबर मुईन