राजनीति

भाजपा गोपेश्वर मण्डल की बूथ समिति गठन पर भाजपा के कार्यकर्ता ने उठाये सवाल

 

फ़ेसबुक पर बूथ समिति फ़र्ज़ी के चल रहे हैं पोस्ट

आगरा। आगामी विधानसभा चुनावों की मद्देनज़र सभी राजनैतिक पार्टी अपने संगठनों को मजबूत करने में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में भाजपा के सभी संगठनों में उतार चढ़ाव चल रहा है। जिससे भाजपा के कार्यकर्ताओं में कहीं न कहीं असंतोष दिखाई दे रहा है। हालही में प्रदेश अध्यक्ष की ओर से युवा मोर्चा का पुनः गठन किया गया है है । जिसमें भाजपा से जुड़े शहर के युवा नेताओं को पदभार दिए गए हैं। सभी प्रकोष्ठ में व्यापारियों को शामिल किया जा रहा हैं। चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉक्टर को तो विधि प्रकोष्ठ में वकीलों को रखा गया है। इन परिवर्तनों से पुराने कार्यकर्ताओं को संतुष्टि नहीं मिल रही हैं। उनका कहना है कि भाजपा उनको अनदेखा कर रही है। कार्यकर्ताओं की इस नाराज़गी का प्रमाण फेसबुक पर उनकी पोस्ट से लगाया जा सकता है।

हालही में भाजपा कार्यकर्ता विशेष राठौर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर गोपेश्वर मंडल की कुछ बूथ समितियों के गठन पर सवाल खड़े किये हैं। जो उनकी पोस्ट ओर नज़र आ रहे हैं। “गोपेश्वर मण्डल अध्यक्ष और महामंत्री के बीच दोनों ने चुना लेनदेन करके युवा मोर्चा का गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष”
मूर्खों की टीम से आएगी भाजपा पूर्ण बहुमत से आएगी भाजपा “
कुछ ऐसी ही ओर भी पोस्ट देखे जा सके हैं। जो संगठन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। भाजपा की जिला और महानगर इकाई को इस तरह के पोस्ट और कार्यकर्ताओं के रोष को ध्यान में रखते हुए। आगे की रणनीति बनाने पर विचार करना चाहिए।

फेसबुक पर अपनी पोस्ट के बारे में भाजपा कार्यकर्ता विशेष राठौर ने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रही। भाजपा गोपेश्वर मंडल की बूथ समितियां फर्जी बनाई जा रही हैं। जिसका आने वाले विधानसभा चुनावों में बड़ा नुकसान हो सकता है।मैं भाजपा का समर्पित सिपाही हूँ। आप मेरा नुकसान करना चाहते हो करो पर संगठन का नुकसान मत करो पद आएंगे जाएंगे पर ये कभी मत भूलना कि संगठन के प्रति हमारा समर्पण निष्ठा और लगन ही हमको पागल बनाती है।