देश विदेशहिंदी

जब पुलिस ने पूछा कहा जा रहे हो इधर आओ जरा नाम बताओ

रायबरेली-DVNA। नारी शक्ति मिशन के तहत बुधवार को एंटी रोमियो स्कवायड ने शहर के विभिन्न स्थानों व छात्राओं के कालेजों के आसपास अभियान चलाया। इस दौरान स्कवायड ने संदिग्ध हालातों में घूमने वाले युवकों को रोक कर पूछताछ की। उनके नाम पते दर्ज किए। कुछ युवकों को चेतावनी दी। महिला पुलिस के इस अभियान से कालेजों के आसपास घूमने वाले युवकों में हड़कंप मचा रहा।पूरे जिले में नारी शक्ति मिशन चल रहा है।
मिशन शक्ति अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों ने महिला कालेजों में महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए छात्र/छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य सहायक स्टाफ के लिए कार्यक्रम आयोजित किए। इसके अलावा एंटी रोमियो स्कवायड ने शहर में विशेष अभियान चलाया। महिला थाना प्रभारी सुनीता कुशवाहा के नेतृत्व में सादा कपड़ों में महिला पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न मार्गाे व छात्रा कालेजों के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं को सुरक्षा के उपाय, उनके साथ होने वाले लैंगिक अपराधों के साथ ही महिलाओं से संबंधित हेल्प लाइन की जानकारी दी । उन्हें बताया कि हेल्प लाइन केवल महिलाओं के लिए है । इसके साथ ही एंटी रोमियो स्क्वायड, यूपी-112 के बारे में भी जानकारी दी। छात्राओं को साइबर अपराध के माध्यम से ब्लेक मेल होने के बारे में बचने के लिए उपाय बताए। किसी भी दशा में उत्पीडऩ न सहने की अपील की। चुप्पी तोड़ो- खुलकर बोलो का मूल मंत्र दिया गया। संदिग्ध हालात में घूमते मिले युवकों से पूछताछ की। वह कहां जा रहे है, कहां से आ रहे है, कहां के रहने वाले हो। क्या करते हो। पुलिस की कार्रवाई से हउ़कंप मचा रहा। महिला थाना प्रभारी सुनीता कुशवाहा ने बताया कि चेकिग के दौरान महिला कालेजों के पास अकारण घूमने वाले युवकों को चेतावनी दी गई। एंटी रोमियो स्कवायड ने कुछ युवकों को नाम पते भी दर्ज किए है।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here