अन्य

34 वे गुरमत समागम में गुरूद्वारा गुरु के ताल पर वही काव्य धारा

आगरा, ऐतिहासिक गुरूद्वारा गुरु का ताल पर आज 34 वे गुरमत समागम में तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन काव्य पाठ में नोवे गुरु तेग बहादुर साहिब जी एवं छठे गुरु हर गोविंद साहिब जी के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला,
इससे पूर्व आज के दीवान की आरंभता दरबार साहिब हाल में सोदर शब्द चौकी रहिरास साहिब के पाठ से हुई
कवि दरबार की शुरुआत दिल्ली से पधारे गुरुचरन सिंह चरन ने
ऐतिहासिक शहर है आगरा शहर है जेड़ा चऊ गुरूओ ने चरन पाए ऐथे
पहली पातीशाही गुरु नानक देव जी सी ते
छठवे पातिशाही हरगोविंद आए
का पाठ करते हुए बतया की यहां गुरु नानक देव जी, गुरु हरगोविंद साहिब जी,गुरु तेग बहादुर साहिब जी एवं गुरु गोविंद सिंह जी आगरा की धरती पर आए
महिंद्र सिंह परिंदा ने
नानक दी जोत नौवीं अवतार नौवें पातशाह
मत्था तेनू टेकदा है ,संसार नौवें पातीशाही
बीबी सतीश कौर सोहल ,बीबी राजिंदर कौर राज,वीवी सतनाम कौर सत्तै सभी दिल्ली से पधारे एवं ग्वालियर से पधारे सत्य प्रकाश शास्त्री ने भी काव्य पाठ किया
मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने सभी गुणी जनों को गुरु घर का सरोपा देकर सम्मानित किया
बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि 2 तारिख को दूसरे दिन पहले दीवान की आरंभता सुबह 9 बजे और दूसरे दीवान की आरंभता शाम 7 बजे से होगी जिसने विशेष रूप से सिंह साहिब ज्ञानी रंजीत सिंह पटना साहिब,सिंह साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह,तख्त श्री केश गढ साहिब, सिंह साहिब ज्ञानी रंजीत सिंह गुरूद्वारा बंगला साहिब दिल्ली के अतिरिक्त भाई जसवीर सिंह पाऊनटा साहिब एवं ढाढी जत्था बलदेव सिंह विशेष रूप से दीवान में हाजिरी लगाएंगे,
जत्थेदार पाल सिंह, जत्थेदार गुरतेज सिंह,जत्थेदार अमर सिंह, जत्थेदार सतनाम सिंह,जत्थेदार जसवन्त सिंह,जत्थेदार राजिंदर सिंह इंदोरीआ मीडिया प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह मौजूद रहे ,