अन्य

भारतीय मुस्लिम इतिहाद कमेटी ने मनाई गांधी जयंती

आगरा,भारतीय मुस्लिम इतिहाद कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष याकूब शेख ने मोहन दास करमचंद गांधी की 152 वीं जयंती पर रावली स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई थी। गांधी जी के विचारों और आदर्शों से हमारे अंदर एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होता है।
उन्होंने कहा कि आज गोडसेवादी लोगों से देश के लोकतंत्र वा संविधान को खतरा बना हुआ है। देश के प्रत्येक नागरिक का यह फर्ज बनता है कि वह देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करते हुए अपना कर्तव्य निभाएं। (गांधी का देश) के नाम से विश्व भर में हिंदुस्तान की पहचान है। इस पहचान को हमें सदैव बनाए रखना है। याकूब शेख ने कहा आज पूरे देश में महात्मा गांधी जी की प्रतिमाओं की देखरेख में कोताही बरती जा रही है। अगर बापू जी की कोई प्रतिमा खंडित हो जाती है तो प्रशासन द्वारा छोटी सी प्रतिमा लगाकर अपनी हितिश्री पूरी कर देते हैं।
श्री शेख ने जिला प्रशासन से एमजी रोड पर महात्मा गांधी जी की विशाल प्रतिमा लगाने की मांग की है।