राजनीति

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन

आगरा। (डीवीएनए)प्रदेश के लखीमपुर हुई किसानों की हत्या के मामले में घटनास्थल पर जाने से रोकने पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तार के विरोध में ज़िला सपा मुख्यालय से पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया। जहां सड़क पर बैठकर सपाईयों ने अपना विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि शनिवार को भाजपा के केंद्रीय मंत्री के लड़के ने अपनी जिस तरह से किसानों की हत्या कर भाजपा सरकार ने अपना हत्यारी सरकार होने का प्रमाण दिया है। मंत्री के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा कर किसान भाई की और एक पत्रकार की हत्या कर दी।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव अपने निवास से लखीमपुर मृत किसानों व पत्रकार के परिवार के जिसे भाजपा सरकार ने तानाशाही करते हुए शासन प्रशासन के बल पर रोकने का काम किया है।

उसी के संदर्भ में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ,महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जिला मुख्यालय के लिए धरना प्रदर्शन के लिए निकले जिससे आगरा के शासन-प्रशासन ने पुलिस पर लगाकर कार्यकर्ताओं दोनों अध्यक्ष को व सेकड़ो कार्यकर्ताओ को रोकने का काम किया। समाजवादी के लोग नहीं रुके उन्होंने रोड पर बैठ कर धरना दिया व किसान समर्थन में सीओ सदर,सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

संवाद:- दानिश उमरी