राजनीति

आगरा में हुंकार भरेंगे चौधरी जयंत

आगरा। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी शनिवार को अकोला के चौधरी चरण सिंह महा विद्यालय में हुंकार भरने सड़क मार्ग से 12 बजे आगरा पहुंच रहे हैं ।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन आगरी ने बताया कि लोकदल के एससी एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कन्नौजिया द्वारा सहारनपुर से प्रारम्भ न्याय यात्रा के समापन कार्यक्रम में जयंत चौधरी सर्व समाज को जोड़ने की अपनी मुहिम को मूर्त रूप प्रदान करने जा रहे हैं।
कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ कुलदीप उज्जवल, ब्रज प्रान्त अध्य्क्ष जगपाल सिंह, जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन आगरी, प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर, ब्रिजेश चाहर, रविन्द्र सिंह निमेष, कालीचरण सुमन, महेश कुमार जाटव, सीमा देवी, गोपाल कुशवाह, गोविंद शर्मा, भूदेव सिंह, रामवीर नरवार, अमित चौधरी, मयंक खिरवार, केशव चाहर, सत्यवीर चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, कप्तान भगौर आदि मौजूद रहे।