अन्य

हसन कैसर बने मजलिस अहरार इस्लाम के कार्यकारी अध्यक्ष

लुधियाना : भारत की जंग-ए-आजादी में मुख्य भूमिका निभाने वाली मुसलमानों की सब से मशहूर पार्टी मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के कार्यकारिणी की सहमति से आज लुधियाना से जनाब गुलाम हसन कैसर को मजलिस अहरार का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया है, याद रहे कि बीते दिनों मजलिस अहरार के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी के देहांत की वजह से यह पद खाली हो गया था,
अहरार के सचिव शाहनवाज खान ने बताया कि 29 दिसंबर को जब अहरार का स्थापना दिवस होता है के दिन इस बार देश भर से अहरार इस्लाम के कार्यकारिणी की बैठक लुधियाना में बुलाई जाएगी जिसमें मजलिस अहरार के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। वर्णनयोग है कि कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए गुलाम हसन कैसर पंजाब के मशहूर अदीब और शायर है। कैसर का मजलिस अहरार इस्लाम हिंद से चालीस साल से संबंध है आप ने मरहूम मुफ्ती मुहम्मद अहमद रहमानी लुधियानवी साहिब और मरहूम शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी साहिब के साथ देश और कौम की सेवा में लंबा समय गुजारा है।