राजनीति

योगी आदित्यनाथ की महिला और दलित विरोधी मानसिकता के विरोध में झाड़ू लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

आगरा।कांग्रेस कमेटी वाह जैतपुर और पिनाहट के पदाधिकारियों ने कांग्रेस निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित के नेतृत्व में झाड़ू लगाकर विरोध प्रदर्शन किया सर्वप्रथम तहसील चौराहा, बस स्टैंड, दलित बाल्मिक बस्ती मैं माता का मंदिर ,थाना कोतवाली और फिर अंत में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विरोध प्रदर्शन को समाप्त किया।

निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कहा कि जिस अंदाज में योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी जी के लिए कहा कि जनता ने उनको झाड़ू लगाने लायक ही छोड़ा गया है, ये महिलाओं और दलितों के प्रति उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है।
मनोज दीक्षित ने कहा कि क्या अपने घर में झाड़ू लगाना और उसे साफ करना कोई शर्म की बात है?योगी आदित्यनाथ के हिसाब से अपने घर में झाड़ू लगाना और उसे साफ रखना एक तुच्छ काम है।उन्हें सोचना चाहिए कि उनके घर में भी महिलाएं घरों में झाड़ू लगाती हैं और उसे साफ करती हैं।
निवर्तमान जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिस व्यक्ति ने कभी महिलाओं की इज्जत ही नहीं की और जिसकी मानसिकता हमेशा महिला विरोधी रही है वो कैसे किसी महिला की इज्जत कर सकता है।
विरोध प्रदर्शन में सर्वश्री संतोष मोहनिया अजय पचोरी राजू बिधौलिया शिववीर सिंह गुर्जर राजेश पाराशर नारायण शंकर शर्मा मुन्ना लाल बघेल नारायण शर्मा लल्ला सिंह सुनीता कुशवाह राज किशोर कुशवाहा विवेक बघेल सुरेंद्र सिंह दिलशाद खान स्वरा की खान उमेश बाबू कल्याण सिंह राहुल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।