अपराध

जगदीशपुरा प्रकरण एक करोड़ मुआवज़ा मिलने पर किया जाएगा अंतिम संस्कार 

आगरा। (डीवीएनए) पुलिस हिरासत में म्रतक सफाईकर्मी की अंतिम संस्कार में आई अटकलें उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने रखी एक करोड़ के मुआवजे के साथ म्रतक के परिजनों को सरकारी नॉकरी की मांग की है। साथ ही  कल से कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी है। इसके अलावा आज होने वाला बाल्मीकि जयंती का कार्यक्रम भी  स्थगित कर दिया गया है। वाल्मीकि समाज का कहना है पुलिस की सख्ती की वजह से कर्मचारी की मौत हुई है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है किसी को भी नामजद नहीं किया गया है। मृतक के परिजनों को न्याय मिलना चाहिए। हमारी सभी मांगों को सरकार को मानना चाहिए।
संवाद:- दानिश उमरी