राजनीति

प्रियंका गांधी को आगरा आने से रोका

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की हुई पुलिस से झड़प

आगरा। (डीवीएनए) सफाईकर्मी के मौत के घटना ने प्रदेश के राजनैतिक दलों में हलचल मचा दी है। अपने काफिले के साथ आगरा के लिए रवाना हो रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी अपनी टीम के साथ लखनऊ से निकल पड़ी जहां आगरा एंट्री पॉइंट पर उनको बल के साथ पुलिस ने रोक दिया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आचार्य प्रमोद कृष्णनन हैं। कड़ीं सुरक्षा व्यवस्था के तहत उनको आगरा के लिए एंट्री नहीं दी गई है। प्रियंका गांधी के पूछे जाने पर मौजूदा पुलिस अधिकारी ने उन्हें आगरा में माहौल ठीक न होने के की बात कहीं जिस पर प्रियंका गांधी ने कोई लॉइन आर्डर होने की बात कहीं इसकी अलावा उन्होंने ट्वीट के माध्यम से अपनी बात रखी।
अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं। उप्र सरकार को डर किस बात का है? क्यों मुझे रोका जा रहा है।

आज भगवान वाल्मीकि जयंती है, पीएम ने महात्मा बुद्ध पर बड़ी बातें की, लेकिन उनके संदेशों पर हमला कर रहे हैं।

संवाद:- दानिश उमरी