अन्य

आर्य समाज की पद्वति से विश्व शान्ति निरन्तर कायम रखी सकती हैःजागेश्वर निर्मल संयुक्त

राष्ट्र संघ स्थापना दिवस पर सर्वधर्म समिति ने कहा सबका सम्मान हो
अजमेर । संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर जन सेवा समिति अजमेर,आर्य समाज संसथा सदर बाजार एवं अजयमेरू सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थापना दिवस की सबको बधाई प्रदान की।इस अवसर पर जन सेवा समिति के सर्व धर्म प्रतिनिधि पुरोहित पण्डित जागेश्वर निर्मल आर्य समाज के वैदिक विद्वान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्व्ती के आर्य समाज के सिद्वान्तो पर चलकर विश्व शान्ति स्थापित की जा सकती है।वरिष्ठ नागरिक चतु मूलचन्दानी ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि हम जहां पर भी हो अपने आस पास के लोगो के मानव अधिकारो का हनन रोकने के प्रयास करने चाहिये।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जन सेवा समिति के महासचिव एवं संस्थापक रमेश लालवानी ने बताया कि भारत जैसे विशाल देश की सभ्यता और संस्कृत हमेशा से ही एक दूसरे का सम्मान करने की सीख देती है इसलिए हमें विश्व के मानव अधिकारो की सुरक्षा के प्रयास करने चाहिये।
लालवानी ने बताया कि 24 अक्टूबर 1945 को द्वितीय विश्व युद्व के पश्चात संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की गई और बताया कि विश्व के देशो में आपसी सदभावना एवं एकता व मानवता की रक्षा के लिए स्थापना की गई।इसका मुख्यालय न्यूयार्क में है।उपस्थित गणमान्य नागरिको को विश्व शान्ति हेतु प्रयास प्रारम्भ करने की आर्य सत्संग गुटका हवन यज्ञ करने की विधि की पुस्तिका भी निःशुल्क भेंट की गई।इस अवसर पर संयुक्त राष्ट संघ के स्थापना दिवस पर शुभकामनाऐ प्रदान की है।
संवाद , मोहम्म्मद नज़ीर क़ादरी