अन्य

ईको फ्रेंडली दीपावली से बढ़ेगी सामाजिक खुशियां

पटाखा नहीं पौधा लगाकर मनाइये त्योहार

पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प भविष्य को करेगा सुरक्षा

एक दीया शहीदों के नाम से जलाया गया

श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी ने शहीदों के नाम दीपक जलाकर किया दीपोत्सव का आगाज़

प्राचीन कैलाश मंदिर पर गंगा यमुना आरती लिया संकल्प

आगरा। प्राचीन कैलाश मंदिर घाट पर श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा यमुना माता की संध्या आरती में शहीदों के नाम से दीपक प्रज्ज्वलित कर यमुना मैया को रौशन किया।दीपोत्सव के साथ गंगा यमुना आरती में ऐसा दृश्य दिखा की भक्तों को लगा कि जैसे साक्षात मां यमुना गंगा घाट पर उतर आयी हों, प्राचीन कैलाश मंदिर घाट यमुना गंगा मैया की जय,हर-हर महादेव से गूंजायमान हो गया।

आगरा में हरित पटाखे जलाए जाने के आदेश होने के बाद आगरा को प्रदूषण मुक्त बनाने के अभियान से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है। उन्हें लग रहा है कि ताजनगरी पर दीपावली में तेज आवाज वाले धुंआ उगते पटाखों के चलते होने वाला प्रदूषण इस बार शहर के लोगों को परेशान नहीं करेगा। इसी सोच के साथ श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी ने आज शहीदों को समर्पित करते हुए यमुना आरती के दौरान यमुना में मिट्टी के दीपकों से यमुना मां का श्रृंगार किया। अलग तरह के इस अनूठे आयोजन में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने भी नगर के लोगों को आश्वस्त किया कि समाज की ओर से हुई जल और वायु संरक्षण की इस शुरुआत को अंजाम तक पहुंचाया जायेगा। प्राचीन कैलाश मंदिर घाट पर आज साक्षात मां यमुना गंगा उतर आयी हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि हर सप्ताह इस तरह का आयोजन होने से प्राचीन कैलाश मंदिर घाट का स्वरूप बदल गया है और शहर वासियों में भी प्रदूषण और जल संरक्षण के लिए जागरूकता आई है। कैलाश मंदिर महन्त गौरव गिरी,सागर गिरी,अमन गिरी ने संयुक्त रूप से कहा कि इस आयोजन से ‘जल है तो कल है’,‘स्वच्छता ही सेवा है’ का भाव उत्पन्न हो रहा है। लोग तालाबों और जलाशयों के संरक्षण के प्रति जागरूक हो रहे हैं। पर्यावरण बचाने के लिए लोग खुद आगे आ रहे हैं। साप्ताहिक ‘यमुना गंगा आरती’ ने एक बेहतरीन संदेश दिया है। नगर निगम विभिन्न तालाबों और जलाशयों की सफाई का अभियान चलाता है।‘यमुना गंगा आरती’ की शुरुआत ने लोगों को अपने जलाशयों को स्वच्छ रखने और उन्हें संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया है। गंगा आरती देखकर लोगों के भी मन में आता था कि आगरा में ऐसा आयोजन होना चाहिए।आज के आयोजन से सभी आगंतुक बेहद उत्साहित हैं।आने वाले दिनों में वह कोशिश करेंगे कि एक साथ कई और पंडित आरती करें। इस बार तीन लोगों ने आरती की है। उल्लेखनीय है कि सूर्यास्त के वक्त यमुना गंगा आरती की गयी,जिसमें बड़ी संख्‍या में लोग उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ यह आयोजन पानी को प्रदूषित होने से बचाओ का भी संदेश दिया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष मीनू जादौन श्रीमती विदुषी जादौन सारस्वत महासभा अध्यक्ष डॉ नरेंद्र सारस्वत महामंत्री महेश सारस्वत कोषाध्यक्ष यतेंद्र सारस्वत सत्य प्रकाश सारस्वत.संजीव तिवारी श्रीमती नीलम शर्मा अमित सिंह,अंशू सिंह,अभिषका सिंह, कमल शर्मा श्रीमती रेनू शर्मा, नटरांजलि थिएटर आर्ट की डायरेक्टर अलका सिंह, उमा शर्मा, नकुल सारास्वत,अभिषेक गर्ग, प्रेम बाबा आदि