देश विदेशहिंदी

योगी आदित्यनाथ जी गुरु गोरखनाथ की शिक्षाओं के खिलाफ सरकार चला रहे : प्रियंका

गोरखपुर (DVNA)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो 20 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। महिलाओं को रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। एक साल में रसोई गैस का तीन सिलेंडर फ्री में मिलेगा। आशा बहुओं का मानदेय बढाकर 10 हजार रुपये किया जाएगा, संविदा कर्मियों को नियमित किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव ने मत्स्येंद्र नाथ विश्वविद्यालय की स्थापना का वादा कर लोगों से खुद को जोडने की कोशिश भी की।शहर के चंपा देवी पार्क में आयोजित रैली में उमडे जन सैलाब को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। गगहा में पिता को बचाने की कोशिश में हुई छात्रा की हत्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जिले में यदि इस तरह हो रहा है तो बाकी प्रदेश में की क्या स्थिति है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
भाषण की शुरुआत में उन्होंने भोजपूरी में ‘का हाल बा’ पूछकर लोगों के दिल में उतर गईं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता देश के लिए बलिदान देने के लिए तैयार है।सपा-बसपा की सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, कांग्रेस सरकार के दौरान स्थापित गन्ना किलों को सपा और बसपा की सरकारों ने बंद कर दिया। अब वे कह रहे हैं कांग्रेस भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है। प्रियंका गांधी ने कहा, मैं पूछना चाहती हूं, आपके कठिन समय में वे आपके साथ क्यों नहीं खड़े होते। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के दिन रविवार को प्रियंका गांधी यहाँ पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी के साथ मंच पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद थे।
सीएम योगी के गढ़ से प्रतिज्ञा रैली को हरी झंडी दिखाने पहुंची प्रियंका गांधी ने भाजपा, बसपा-सपा को आड़े हाथ लिया। चंपा देवी पार्क में आयोजित रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने जैसे ही माइक थामा तो तालियों की गडग़ड़ाहट सुनाई देने लगी। पार्क में मौजूद भीड़ और कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर प्रियंका गांधी भी अपने आप को रोक नहीं पाईं और एक के बाद एक प्रहार शुरू कर दिए। प्रियंका गांधी ने सबसे पहले सपा-बसपा को निशाना बनाया। लखीमपुर हिंसा का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, खीरी में जिस तरह से किसानों की हत्या की गई और उनकी दुर्दशा को किसी ने नहीं सुना, यह इस सरकार की वास्तविकता को दर्शाता है। इससे पता चलता है कि कैसे देश में किसानों की दुर्दशा सुनने को कोई तैयार नहीं है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने भाषण के दौरान दलित, बुनकरों और ब्राम्हणों को भी साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा, दलितों, बुनकरों, ओबीसी, गरीबों अल्पसंख्यकों और ब्राह्मणों का शोषण किया गया है। योगी आदित्यनाथ जी गुरु गोरखनाथ की शिक्षाओं के खिलाफ सरकार चला रहे हैं। यह सरकार आए दिन लोगों पर हमले कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि गन्ने का एमएसपी बढ़ाया जाएगा। आप सभी इसकी घोषणा क्यों कर रहे हैं?

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here