राजनीति

सपाइयों ने मनाया स्मृति दिवस

आगरा।(डीवीएनए)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की निर्देश पर बुधवार को समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार द्वारा फ़तेहाबाद रोड पार्टी कार्यालय पर किसानों नौजवानों के स्मरण में (स्मृति दिवस) मनाया। जिसमें लखीमपुर खीरी में किसानों नौजवानों को भाजपा के कैबिनेट मंत्री के लड़के ने जीप से कुचलकर मार दिया था। उनकी शहादत में स्मृति के रूप में एक दिया जला कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम में उपाध्यक्ष बबलू शरीफ,कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता,ममता टपलू,निर्वेश शर्मा,मुकेश यादव,बलविंद्र जाटव,इमरान अब्बासी,मशरूर कुरेशी,मनमोहन शर्मा,मोहर सिंह जाटव एवम समस्त कार्यकता मौजूद रहे।
संवाद:- रहबर खान