एटा, जनपद के कस्बा निधौली कलाँ के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की डॉ० राजकुमारी धनगर जीत का अजूबा देने का हुनर मौजूद है। वहीं 2022 मे होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दल पूरी तैयारी मे लगे हुए है| जिला एटा की एक मात्र सुरक्षित सीट विधानसभा जलेसर से डॉ.राजकुमारी धनगर पूरी तैयारी से क्षेत्र मे निरंतर जनता के बीच मे भ्रमण कर रही है| कई वर्षो से मुस्लिम समाज, यादव समाज, बघेल समाज तथा अन्य समाजो की जनता के बीच लोकप्रिय बनी हुई है| वर्ष 2017 मे भी विधानसभा जलेसर से चुनाव लड़ चुकी है|
डॉ.राजकुमारी धनगर एम.ए., बी.एड., पी.एच.डी है | विकासखण्ड अधिकारी के पद से त्याग पत्र देकर राजनीति मे जनता की सेवा करने के लिए निरंतर विधानसभा जलेसर क्षेत्र के ग्रामो मे भ्रमण कर विधानसभा 2022 की तैयारी मे लगी हुई है | उनको जलेसर क्षेत्र के प्रत्येक समाज के हर वर्ग के गरीब, असहाय लोगो का भरपूर सहयोग देने के लिए 2017 से कार्य कर रही है। वहीं क्षेत्र की महिलाओं की पहली पसंद बन चुकी है। पाल, बघेल, धनगर समाज के लोगो मे उनकी अच्छी पेठ है |
जनता का कहना है डॉ.राजकुमारी धनगर जनप्रिय नेता है, उनको समाजवादी पार्टी, जिला एटा के विधानसभा जलेसर से प्रत्याशी बनाये जाने के लिए जलेसर विधानसभा की सम्पूर्ण महिला और धनगर समाज, यादव समाज, दिवाकर समाज, जाटव समाज, वाल्मीक समाज, मुस्लिम समाज, तो समाजवादी पार्टी की जीत एकतरफा होगी | क्योकि समाजवादी पार्टी के लिए हर रोज राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री के सिद्धांतो और पूर्व में किये गए विकास कार्यो को हर ग्राम पंचायत में जन जाग्रत अभियान के अंतर्गत कार्य कर रही है।
संवाद , शोएब क़ादरी
जलेसर विधानसभा पर सपा का प्रत्याशी बनने पर डॉ० राजकुमारी धनगर करेंगी चौहमुखी विकास
