अन्य

कंगना रनौत के आजादी भीख में मिली बयान का विरोध

एटा, जनपद के कस्बा निधौली कलाँ में फिल्मी अदाकारा कंगना रनौत के बयान 1947 की आजादी भीख में मिली है जबकि आजादी 2014 के बाद मिली है पर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाजवादी पार्टी अन्य विपक्षि पार्टीयो ने विरोध जताया है।
पूर्व विधायक अमित गौरव यादव ने कहा कि पद्मश्री देश का सम्मान से ऐसे व्यक्ति को केंद्र सरकार ने नवाजा है जो आजादी कब हुई जिसको मालूम नही है। जिसने देश को आजदी देने वालो को अपमानित किया है। मैं विरोध प्रकट करता हूँ।
डॉ० राजकुमारी धनगर जिलाध्यक्ष महिला सभा एटा ने निधौली ने कहा कि भाजपा की विशेष सहयोगी ने महिला जगत को शर्मिंदा किया हैं। उन्होंने स्वतंत्रता के सिपाहियों का अपमान आरोप लगाया।
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष क़याम बरकाती ने कहा देश के क्रांतिकारीयो का हमेशा ही भाजपा के सभी नेता और सहयोगियों ने समय समय पर अपमानित किया है। चाहें वो देश ही क्यों न हों।
ब्लॉक प्रमुख पति एवं समाजसेवी सुनील यादव ने कहा कंगना रनौत का बयान अपना व्यक्तिगत है भाजपा ने हमेशा क्रांतिकारीयो और देश के सम्मान के लिए हमेशा कार्य करती रही है और करती रहेगी।
देश के जिला, ब्लॉक, गांव तक आजदी भीख के बयान पर विरोध बढ़ता ही जा रहा है। कस्बा में भी इसकी बढ़ी हलचल है।
संवाद , शोएब क़ादरी