देश विदेशहिंदी

किशोरी का पेड़ में लटका मिला शव, हत्या का आरोप

कानपुर देहात। अमराहट थाना क्षेत्र के एक गांव से देर शाम खेतों पर गई किशोरी का शव दूसरे दिन शनिवार को जंगल में बेरी के पेड़ से लटका मिला। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। उसके पिता ने छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा वापस न लेने की खुन्नस में गांव के दो युवकों पर बेटी को अगवा करने के बाद हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अमराहट थाना क्षेत्र के एक गांव की पंद्रह साल की किशोरी शुक्रवार शाम को शौच के लिए खेतों पर गई थी। इसके बाद वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह गांव से 600 मीटर दूर जंगल में एक बेरी के पेड़ में उसका शव फांसी पर लटका मिला। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। बेटी की मौत से उसकी मां बदहवास हो गई, जबकि भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

DVNA

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here