देश विदेशहिंदी

मामूली विवाद में चटकी लाठियां, 11 घायल

बांदा। मामूली बात को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में लाठियां चटक गईं। इसमें 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। 

अतर्रा थाना क्षेत्र के राज नगर मुहल्ला निवासी ओमप्रकाश यादव अपने खेत की मेड़ में पेड़ लगा रहा था। तभी पड़ोसी राम सिंह ने अपनी मेड़ बताते हुए पेड़ लगाने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इसमें एक पक्ष के ओमप्रकाश, दौलतराम, रामखेलावन, त्रिभुवन, रज्जू, बन्नू और दूसरे पक्ष के राम सिंह, अमर सिंह, करन, विजय सिंह, जनार्दन, घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रज्जू की हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। 

DVNA

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here