अन्य

सलमान खुर्शीद की किताब में हिन्दू समाज की तुलना आतकंवादी संगठन से करने पर हिन्दू समाज में आक्रोश ……..

अज़मेर । हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र प्रसाद प्रदेश अध्यक्ष केशव अरोड़ा प्रदेश महामंत्री संजय बोराना के निर्देशानुसार हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा संरक्षक कान सिंह परिहार ग्रामीण संयोजक संजीत ठाकुर उपाध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने ज़िला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा कर माँग की गयी कि सलमान खुर्शीद की लिखी गयी किताब सनराइज़ ओवर अयोध्या के प्रकाशन पर बैन लगा कर उसकी समस्त भारत में बिक्री बैन की जायें।
वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग ने बताया कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने किताब में हिंदुत्व की तुलना आईएएस आईएएस और बोको हरम जैसे आंतकी संगठनों से की है जोकि बहुत असहनीय है और हिंदू समाज इसका कड़ा विरोध करता है हिंदुत्व और हिंदू समाज के खिलाफ कोई भी गैर नीति कार्य करेगा उसका कड़ा विरोध किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा संरक्षक कान सिंह परिहार ग्रामीण संयोजक संजीत ठाकुर महामन्त्री योगेश अग्रवाल उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता,सचिव कमलेश औझा,अवधेश गुप्ता,यतन सिंह राठौड़,अजीत मेहरा,रोहित कुमार,आकाश शर्मा,दिपेश सोनी,रणजीत सिंह,अरुण बाहेती,रमेश,जीतू,सहित अन्य हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ता मौजूद रहे,
संवाद , मोहम्मद नज़ीर क़ादरी