राजनीति

प्रियंका गांधी जी की प्रतिज्ञा है कि प्रदेश को बदहाली की स्थिति से उठा देगे, मनोज दीक्षित

आगरा, बाह विधानसभा में माननीय प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव द्वारा दी गई प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए और जन जन तक पहुंचाने के लिए निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित के नेतृत्व में कचौरा घाट से पई, चित्रहाट, सूरज नगर ,पाठकपुर, शाहपुरा, फतेहपुर होते हुए जैतपुर कस्बे में चौराहे पर समाप्त किया गया।
पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय प्रदेश और देश की हालत खराब है भुखमरी बेरोजगारी शिक्षा स्वास्थ्य का कोई भी ध्यान योगी सरकार नहीं रख पा रही है किसानों की बदहाली तो सर्ब विदित है बेरोजगारी चरम पर है प्रियंका गांधी जी ने प्रतिज्ञा ली है प्रदेश को बदहाली की स्थिति से उठा देंगे।
मनोज दीक्षित ने कहा कि प्रियंका गांधी जी ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र तैयार किया गया है जिसमें उन्होंने कहा है कि 40% कॉग्रेस पार्टी महिलाओं को टिकट दी जाएगी, साल में 3 सिलेंडर गैस के मुफ्त दिए जाएंगे, आशा और आंगनवाड़ी का ₹10000 मानदेय दिया जाएगा, वृद्धा और विधवा पेंशन ₹1000 प्रतिमाह किया जाएगा।
प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल तीतरी पाठक, बबलू पाठक,शिव बीर गूजर,वीरेंद्र सिंह प्रधान , जयवीर सिंह भदोरिया,उमेश गुर्जर, मुन्ना लाल बघेल ,राहुल शर्मा, भानू दीक्षित, सत्यम दीक्षित,अमित, राम शंकर फुलवंती, जितेंद्र दीक्षित, शिवम तिवारी ,बाबू सिंह राजावत आदि लोग उपस्थित रहे।
संवाद , रोहित बघेल