देश विदेशहिंदी

नगीना शाखा के क्षतिग्रस्त किनारों के पुननिर्माण हेतु 22.70 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त

लखनऊ। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा नगीना शाखा के क्षतिग्रस्त किनारों की पुनर्स्थापना की परियोजना हेतु प्रावधानित धनराशि 22.70 लाख रुपये परियोजना के अवशेष कार्यों पर व्यय हेतु अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस संबंध में विशेष सचिव सिंचाई श्री मुश्ताक अहमद की ओर से 01 दिसम्बर, 2021 को शासनादेश जारी करते हुए कहा गया है कि परियोजना का निर्माण कार्य समय से पूरा कराने के साथ ही धनराशि व्यय करते समय शासन द्वारा समय-समय पर जारी सुसंगत शासनादेशों का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाये। स्वीकृत धनराशि का उपयोग स्वीकृत परियोजनाओं पर ही किया जाये। ऐसा न किये जाने पर किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर समस्त उत्तरदायित्व विभाग का होगा। परियोजना में कराये जाने वाले कार्यों में गुणवत्ता एवं समय से कराया जाना मुख्य अभियंता द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा। इसका निरीक्षण करके फोटो आदि भी उपलब्ध कराना होगा।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here