देश विदेशहिंदी

आखिर क्या हुआ कारोबारी के परिवार के साथ, बेटी ने होश में आने पर बताया घटनाक्रम

आगरा। (डीवीएनए) शुक्रवार को होश में आई कारोबारी के बड़ी बेटी आव्या ने होश में आने पर बताया कि गुरुवार को पापा मम्मी औऱ हम सभी को वंशी विहार अपने ऑफिस लेकर गए थे। वहां से रात 8 बजे मुझे औऱ काव्या को घर लेकर आगए। मम्मी को चक्कर आ रहे थे।

इस लिए उन्हें ऑफिस के सामने जान पहचान वाले हैं। उनके घर छोड़ दिया था।उसके बाद रात को 8:30 पर पापा दुबारा ऑफिस गए वहां से रात 10 बजे वापस लौट आये। उसके बाद हम सब सोने चले गए। मैं दादी के पास औऱ काव्या पापा के पास सो गई। उसके बाद सुबह पापा कार से ऑफिस चले गए। मैं सो रही थी दादी से कहकर गए थे। सुबह 9 बजे तक काव्या नहीं जागी। दादी ने देखा तो उसके होंठ काले पड़ गए थे। पापा को फ़ोन किया उनका फोन बंद आ रहा था।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here