अन्य

आगरा शहीद पृथ्वी सिंह चौहान के परिजनों को सात्वंना देने उमड़ रहा है शहर

आगरा। (डीवीएनए) देश के पहले सीडीएस विपिन रावत के साथ दुर्घटना ग्रस्त हुए आगरा के लाल शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर आज शाम तक दिल्ली पहुँचेगा। उसके बाद आगरा के लिए रवाना होगा। शहीद परिवार को सांत्वना देने आगरा पहुँचे डिप्टी सी एम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सारे कार्यक्रम को निरस्त करते हुए। शहीद के परिवार को ढांढस बंधाया उनके साथ जिलाधिकारी व सभी प्रशासनिक अधिकारी शहीद के घर पहुँचे।बताते चले कि सरला नगर दयालबाग के रहने वाले शहर के कारोबारी सुरेंद्र सिंह के इकलौटे बेटे 42 विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान चार बहनों के भाई थे। उनकी शादी वृन्दावन की रहने वाली कामिनी से हुई। जिनसे उनके 2 बच्चे हैं। 12 साल की बेटी आराध्या व 9 साल का बेटा अभिराज है। बेटे मौत की ख़बर से पूरा परिवार ग़म में डूब गया है। पूरे ताजनगरी में शहीद के परिवार के लिए संवेदना हैं। लोगों का आना जाना बराबर लगा हुआ है।

संवाद:- दानिश उमरी