अन्य

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पंचतत्व में विलीन हुए शहीद विग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान

9 वर्षीय बेटी अभिराज ने दी मुख्याग्नि बेटी आराध्या भी रहीं साथ

आगरा। (डीवीएनए) शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का अन्तिम संस्कार राजकीय सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर के साथ ताजंगज मोक्षधाम में किया गया। उनके पार्थिव शरीर को मुख्यग्नि उनके 9 वर्षीय पुत्र अभिराज ने दी। अंतिम संस्कार के दौरान शहीद के पिता सुरेन्द सिंह , पत्नी कामिनी , बेटी अराध्या व उनकी बहनों के साथ अन्य रिश्तेदार शामिल रहे।

शमशान में ये रहे मौजूद
शहीद विंग कमान्डर के अंतिम संस्कार में वायुसेना अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी तथा केन्द्रीय कानून मंत्री एसपी सिंह बघेल , विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल शामिल रहे। समाजसेवी नरेश पारस , आज़ाद पार्टी से नदीम नूर मौजूद रहे।

9 वर्षीय बेटे अभिराज ने दी मुख्य्याग्नि
बेटी भी रही साथ

अमर शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को मुख्याग्नि उनके 9 वर्षीय मासूम बेटे अभिराज ने दी उनके साथ शहीद की 12 वर्षीय बेटी आराध्या भी मुख्याग्नि के समय उनके साथ रही।

संवाद:- दानिश उमरी