अन्य

आगरा पहुँचा शहीद पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर

आगरा। (डीवीएनए) शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर सुबह 10:30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुँच गया। जहाँ राजकीय सम्मान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। केंद्रीय कानून व विधि मंत्री एसपी सिंह बघेल के साथ जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये उसके बाद उनका शव एम. जी. रोड से होते हुए स्तिथ सरला नगर उनके निवास पर ले जाया गया। पार्थिव शरीर के निकलने के लिए एम जी रोड के सभी ट्रैफिक सिग्नल यलो रखे गए थे। जिससे पार्थिव शरीर को ले जाने में कोई परेशानी न आये। उनके निवास पर पहुँचकर लोगों के अंतिम दर्शन के बाद राजकीय सम्मान के साथ ताजगंज के शमशान पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद की अंतिम यात्रा के पूरी तैयारी ज़िला प्रशासन के द्वारा कर ली गई है। विंग कमांडर के अंतिम दर्शन के लिए उनके रिश्तेदारों का आने जाने का सिलसिला सुबह से ही शुरू ही गया है। पार्थिव शरीर घर पहुँचने के बाद अंतिम दर्शन करवाये जाएंगे।

संवाद:-दानिश उमरी