अन्य

श्रम विभाग ने बांटे हितलाभ

2930 श्रमिक पुत्री का हुआ विवाह

मेधावी 2000 बालिकाओं को मिली साईकिल

आगरा। (डीवीएनए)उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह व हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्रम विभाग की ओर से कोठी मीना बाज़ार मैदान में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी प्रसाद मौर्य मंत्री श्रम सेवानियोजन एवं समन्वय विभाग व विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय विधि मंत्री एस पी सिंह बघेल रहे। कार्यक्रम में 2930 श्रमिक पुत्रियों के वृहद सामुहिक विवाह वर-वधूओं को आशीर्वाद दिया गया। श्रमिकों की लोककल्याणकारी योजनाओं को बताया, उक्त कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर वर-बधू एवं उनके परिवारीजन पहुँचे शामिल रहे। जिसमें एक साथ हिंदू, मुस्लिम धर्म के विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चार से वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। इसके बाद हितलाभ वितरण किये गए। जिसमें 2000 से अधिक श्रमिकों के बच्चों को साइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम के बारे में और जानकारी देते हुए मनीष तिवारी ने बताया है कि कार्यक्रम में जिलेभर से लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं हितलाभ वितरीत किये गए हैं। समस्त कार्यक्रम उप श्रम आयुक्त धर्मेंद्र कुमार इस मौके पर उप श्रम आयुक्त धर्मेंद्र कुमार सिंह , श्रम प्रवर्तन अधिकारी वंदना , व विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे। यह जानकारी मनीष तिवारी ने दी है।

संवाद:- दानिश उमरी