अन्य

ईट स्मार्ट सिटी चैलेंज में अजमेर स्मार्ट सिटी टॉप-20 में शामिल

देश भर में 100 से ज्यादा स्मार्ट सिटी ने लिया था हिस्सा

अजमेर ,भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ( एफएसएसएआई ) के तत्वावधान में देश भर में ईट स्मार्ट सिटी चैलेंज का आयोजन किया गया। इसमें देश भर की सभी स्मार्ट सिटि्ज ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पांच विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किए जाने थे। 10 दिसंबर 2021 को प्रतियोगिता का परिणाम जारी किया गया। जिसमें अजमेर स्मार्ट सिटी को टॉप-20 में शामिल किया गया है। 16 दिसंबर को इंटरनेशन ज्यूरी के समक्ष चयनीत स्मार्ट सिटीज को पावर पाइंट प्रजनटेशन प्रस्तुत करना है।
एफएसएसएआई स्मार्ट सिटि्ज के साथ मिलकर फूड ईको सिस्टम में सुधार के लिए देश में चयनीत स्मार्ट सिटीज में आयोजन किए गए। जिसमें प्रमुख रूप से लाइसेंसिंग एवं रजिस्ट्रेशन, बैंच मार्किंग एंड सर्टिफिकेशन, चैंजिंग फूड सेटिंग, क्रियटिंग सस्टेनेबल फूड एनवायरमेंट और बिहेवियर चैंज को शामिल किया। इन पांच क्षेत्रों में किए गए कार्यों का स्कोर कार्ड एवं विजन फार्म ऑन लाइन एफएसएसएआई को प्रस्तुत किया जाना था। इस आयोजन में देश भर की सभी स्मार्ट सिटीज ने अपने-अपने स्तर पर हिस्सा लिया। ज्यूरी ने सभी के स्कोर कार्ड का गहन अध्ययन कर वरियता के आधार पर सूची जारी की गई। इस सूची में अजमेर स्मार्ट सिटी को टॉप-20 में शामिल किया गया।
ऐसे हुए शामिल टॉप-20 में
अजमेर स्मार्ट सिटी द्वारा विभिन्न स्तरों पर कार्य किए गए। प्रमुख रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक वेस्ट का उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है। इस पर विभिन्न स्तरों पर कार्यशालाएं आयोजित कर आमजन को जागरूक करते हुए उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक वेस्ट से ईको ब्रिक्स बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। स्कूली विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कर हम फैक देते हैं, इसके लिए शहरवासियों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। इस अभियान में शहरवासियों ने प्लास्टिक के री-ड्यूस, री-यूज और री-साइकिल ( तीन आर ) की शपथ ली। इसी क्रम खाद्य विभाग के सहयोग से फूड रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इंटरनेशनल ज्यूरी तय कर करेगी 20 में से 11 शहर
भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण का उद्देश्य है कि आजमन को सुरक्षित, स्वास्थ्य वर्धक एवं पर्यावरण के अनुकूल खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके। इसके लिए देश भर में ईट राइट इंडियान अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अभियान में टॉप-20 शहरों का चयन किया गया। इन्हें 16 दिसंबर को इंटरनेशन ज्यूरी के समक्ष चयनीत स्मार्ट सिटीज को पावर पाइंट प्रजनटेशन प्रस्तुत करना है। मिलान अरबन फूड पॉलिसी पैक्ट के तहत सातवीं ग्लोबल मीट जो कि हाल ही में स्पेन के बार्सिलोना शहर में आयोजित किया गया था। जिसका उद्देश्य सस्टेनेबल फूड टू टेकल क्लाइमेट इमरजेंसी था। मिलान अरबन फूड पॉलिसी पैक्ट की ज्यूरी द्वारा टॉप-20 में से 11 स्मार्ट सिटीज का पुन: चयन किया जाएगा।
संवाद , मोहम्मद नज़ीर क़ादरी