देश विदेशहिंदी

भाजपा का युवा सम्मेलन : विधायक प्रकाश के भाषण में गूंजा मोदी-मोदी

विनोद मिश्रा, बांदा। भाजपा के युवा सम्मेलन में सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें रामचरित मानस के दोहे भाषण में सुना युवावर्ग में जोश भर दिया। जन सभा मोदी-मोदी के नारो से गूंजने लगी. सभा की मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री नीलम कटियार थी। एवं आयोजन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहित गुफ्ता द्वारा किया गया था।

विधायक प्रकाश नें मोदी-योगी की नीतियों को रामचरित मानस के हवाले से नीतियों को समझाया ओर उसे चुनावी रणनीति से जोड़ा। युवाओं के लिए भाजपा सरकार की नीतियों को बखाना।

मुख्य अतिथि नीलम कटियार नें कहा कि युवाओं का हर क्षेत्र शिक्षा, खेल, रोजगार में कैसे विकास हो उसके लिए सरकार कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। उन्होने युवाओं की ताकत को देश प्रदेश हित में ललकारा। बताया कि जिस ओर जवानी चलती हैं, उस ओर जमाना चलता हैं। उन्होने युवाओं के जोश को भाजपा की नीतियों की ओर मोड़ा।

जन सभा को जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहित गुफ्ता आदि नेताओं नें भी संबोधित कर युवाओं को भाजपा के प्रति सम्मोहित किया।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here