देश विदेशहिंदी

यूपी में फिर आएगी योगी सरकार, कू पर बोले कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर

भाजपा की जन विश्वास यात्रा शनिवार को जौनपुर जिले के मछलीशहर पहुंची थी। जहां, अनिल राजभर ने 350 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि समाज का हर तबका भाजपा के साथ है। हाल ही में ओम प्रकाश राजभर को लेकर विवादित बयान देकर चर्चा में रहे उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म कू पर एक पोस्ट कर वीडियो साझा किया ,है जिसमें उनका दावा है कि यूपी में तो आएंगे योगी ही।

ये वीडियो चुनावों के लिए चल रही जन विश्वास यात्रा का है जो कि हाल ही में जौनपुर पहुंची थी।

साथ ही कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि 2022 में होने जा रहे विधानसभा के चुनाव में भाजपा 350 से अधिक सीटें प्राप्त कर सरकार बनाने जा रही है।

आपको बता दें कि 31 दिसंबर को जन विश्वास यात्रा ने जौनपुर, मछलीशहर और मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण किया। दूसरे दिन यात्रा के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान स्वागत सभा का कार्यक्रम रखा गया। इसके बाद दो जनवरी को यात्रा सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गई।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here