राजनीति

केक काटकर मनाया गया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

आगरा- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा हाजी जमील उद्दीन कुरैशी के कार्यालय पर केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रियंका गांधी की लंबी उम्र की कामना की गई। इस दौरान उपस्थित शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कहा कि प्रियंका गांधी ही उत्तर प्रदेश की प्रताड़ित महिलाओं गरीबों किसानों छात्रों की लड़ाई लड़ रही हैं। इस दौरान 2022 में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर प्रियंका गांधी जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान छावनी विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक सुनील शर्मा शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, हाजी जमील उद्दीन कुरेशी अशोक शर्मा,याकूब शेख नंदलाल भारती आईडी श्रीवास्तव विराग जैन जलालुद्दीन अज़हर वारसी,सुगम शिवहरे, सतेंद्र कैम, अहमद हसन मोहसिन काज़ी इरफान कुरैशी आदि मौजूद रहे.