अन्य

मौलाना वलियुदीन वली शिमाली बने मजलिस अहरार पंजाब के महासचिव


समाज को बांटने वाली ताकतों से रखें सभी को सचेत: मौलाना उसमान लुधियानवी
लुधियाना: मजलिस अहरार इसलाम के लुधियाना स्थिति सदर दफ्तर में आज मजलिस अहरार के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाही इमाम पंजाब मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी शाही इमाम पंजाब की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से मौलाना वलियुदीन वली शिमाली राजपुरा पटियाला को मजलिस अहरार इसलाम पंजाब का महासचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि पंजाब में अहरार की इकाई को सक्रिय करने के लिए नौजवानों को साथ लेकर चलना चाहिए ताकि स्वतंत्रता आंदोलन की भागीदार अहरार इसलाम हिंद की अपने विशेष कार्य क्षेत्र पंजाब में शिक्षा और समाज सुधार के कार्यों में अहम रोल अदा किया जा सके।
इस मौके पर मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को कहा कि मजलिस अहरार इसलाम हिंद भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाने वाला एक बड़ा संगठन है। इसमें समाज को फायदा पहुंचाने वाले लोगों और देश की उन्नति में सहायक लोगों को सदस्य बनाया जाता है। मजलिस अहरार इसलाम हिंद ने कभी ज़ालिम और समाज को बांटने वाली ताकतों से समझौता नहीं किया है। कारी अली अहमद अध्यक्ष मजलिस अहरार जिला मोहाली ने कहा कि अहरार का स्वर्णिम इतिहास इस बात का गवाह है कि जो भी उसको जानता है वह खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। इस अवसर पर विशेष तौर पर शाहनवाज़ शानू, अहरार भारत के प्रवक्ता मुहम्मद मुस्तकीम अहरारी, कारी सईदुज़्ज़मां अध्यक्ष मजलिस अहरार हरियाणा, कारी मेहताब आलम दिल्ली और मुफ्ती ज़ाहिद आदि मौजूद थे।