अन्य

36 घंटे बाद बदले हुए स्वरूप में नजर आएगा महावीर सर्किल


तीन मीटर से साढ़े सात मीटर की जा रही है सड़क की चौड़ाई
अजमेर।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 75 घंटे लगातार कार्य करते हुए महावीर सर्किल की कायापलट की जा रही है। आने वाले 36 घंटों के भीतर यहां का बदलता हुआ स्वरूप नजर आएगा।
देश की आजादी के 75 वें वर्ष पर अमृत महोत्सव के तहत स्मार्ट सिटी मिशन द्वारा 15 जनवरी 2022 से 26 जनवरी 2022 तक प्लेस मेकिंग मैराथन कार्यक्रम का आयोजन देश भर में किया जा रहा है। इसी कड़ी में 75 घंटे के भीतर महावीर सर्किल के ट्रेफिक जंक्शन को इम्प्रूव किया जा रहा है। रविवार सुबह 9 बजे से कार्य आरंभ किया गया। मौके पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की दीवार का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। फॉयसागर फिल्टर प्लांट को पीएस नंबर 8 से जोड़ दिया गया है। इसी प्रकार हाई टेंशन लाइन को अंडर ग्राउंड किया जा रहा है। लगभग यह कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार तीसरे दिन के लिए रोड इत्यादि निर्माण के लिए बेस तैयार कर लिया गया है। सुभाष उद्यान के बाहर पेवर ब्लॉक की रोड का कार्य आरंभ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड सहित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम और टाटा पावर संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं।
24 घंटे किया जा रहा कार्य
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 घंटे में महावीर सर्किल को इम्प्रूव किया जाना प्रस्तावित है। रविवार सुबह 9 बजे से कार्य आरंभ किया गया था। 19 जनवरी दोपहर 12 तक कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। कार्य के दौरान यहां पर हाई टेंशन इलेक्ट्रिक पोल को हटाते हुए केवल को केवल को अंडरग्राउड किया गया है। पोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को पोल सहित शिफ्ट किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस कार्य को 75 घंटे के रिकॉर्ड समय पर पूरा करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित 150 से अधिक श्रमिक लगातार कार्य 24 घंटे लगातार कार्य कर रहे हैं। अजमेर में पहली बार लगातार काम करते हुए प्रोजेक्ट को पूरा किया जाना प्रस्तावित है। बाल भैरव मंदिर को डिवाइडर के मध्य लिया गया है। साथ ही सड़क को तीन मीटर से चौड़ा करते हुए साढ़े सात मीटर किया जाना प्रस्तावित है। सड़क चौड़ा होने के बाद यहां पर यातायात सुगम होगा और आए दिन लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा, साथ ही यहां से गुजरने वालों को राहत भी मिलेगी।

संवाद। मोहम्मद नज़ीर क़ादरी