राजनीति

कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल को मिला डॉक्टर्स का साथ..

आगरा। उत्तर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रमुख समाजसेवी विनोद बंसल को निरंतर जन समर्थन मिल रहा है। इस क्रम में गणतंत्र दिवस पर तोता का ताल स्थित आईएमए भवन में डॉक्टर्स की एसोसिएशन के साथ हुई बैठक में डॉक्टर्स का उनको भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिला। इस दौरान डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. तरुण सिंघल और डॉ. सुरेश कुमार सहित शहर के कई जाने-माने चिकित्सक शामिल रहे।
बाद में विनोद बंसल ने बूढ़ी का नगला में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर नगला पदी और दयालबाग क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर वोट मांगे। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद और बंसल जी संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं के नारे रह रह कर गूँजते रहे।
मान्या शर्मा, मुहीन, दिनेश गुप्ता, राजकुमार चौहान, राम प्रकाश निषाद, बच्चू सिंह प्रधान, विनोद लाल, राज किशोर श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह तिलक, सीपी सिंह एडवोकेट, संदीप मल्होत्रा, दीपू कुशवाह, चंद्रभान मथुरिया, राघवेंद्र उपाध्याय और एसके समाधिया प्रमुख रूप से साथ रहे।

संवाद:- दानिश उमरी

Comment here