राजनीति

कल आगरा में अखिलेश यादव और जयंत करेंगे चुनावी जनसभा

आगरा। (डीवीएनए) आगामी विधानसभा चुनाव के पहले चरण को मजबूत करने के लिए सभी राजनैतिक दल अपना दमखम लगा रहे हैं। बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगरा कोठी मीना बाजार मैदान में जनसभा को सम्बोधित कर मंडल के अपने सभी प्रत्याशी के लिये समर्थन जुटाया था। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी शुक्रवार को फतेहाबाद में जनसभा को संबोधित कर अपनी प्रत्याशी रुपाली दीक्षित के लिए समर्थन जुटाएंगे। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए सपाई तैयारियों में जुटे हैं।फतेहाबाद के एक डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम रखा गया है। आगरा की सभी विधानसभा के लिए सपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। कार्यकर्ता अपनी मेहनत और लगन से पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं।

संवाद:- अज़हर उमरी