राजनीति

कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल ने कमला नगर में किया सघन जनसंपर्क

आगरा। (डीवीएनए)उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी, प्रमुख समाजसेवी और व्यापारी नेता विनोद बंसल ने बुधवार को कमला नगर क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया। अपने समर्थकों के साथ उन्होंने शालीमार जैन मंदिर, सुभाष नगर चौराहा, कर्म योगी फव्वारा और निषाद चौक में भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। शाम को उन्होंने देव नगर, खंदारी क्षेत्र में भी वोट मांगे।
इस दौरान ढोल नगाड़ों के मध्य जात पर न पात पर, मोहर लगेगी हाथ पर के नारे गूंजते रहे। हर क्षेत्र में लोगों का स्नेह और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर विनोद बंसल का जोश दोगुना हो गया। उनके चेहरे पर जन सेवा करने की ललक साफ दिखाई दे रही थी। कई जगह क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया तो उन्होंने बड़े बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
प्रदेश सचिव गीता गुप्ता, राघवेंद्र उपाध्याय, एसके समाधिया, अमित लवानिया, अनिल राणा, मोहित बंसल, राजेश त्यागी, बृजमोहन शर्मा, निर्मल निषाद, विमलेश निषाद, रामचरण निषाद, संजय निषाद, महेंद्र सिंह तिलक, सीपी सिंह एडवोकेट, दीपक कुशवाह, संजय पंडित और गौरव कश्यप प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

संवाद:- दानिश उमरी